Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

ममता बनर्जी का भाजपा पर तीखा निशाना, पुलिस को धमकाते हुए कहा- प्रशासन निष्पक्ष रहे

ममता बनर्जी ने कहा कि उन्होंने कभी पुलिस को किसी पार्टी के पक्ष में काम करते नहीं देखा था, लेकिन अब सभी एकजुट होकर भाजपा के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों के तबादले का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य के कई अधिकारियों को हटाकर बाहरी लोगों को लाया गया है।

21 Apr 2026

ममता बनर्जी का भाजपा पर तीखा निशाना, पुलिस को धमकाते हुए कहा- प्रशासन निष्पक्ष रहे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार के बीच तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को पूर्व मेदिनीपुर के हल्दिया में जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा और केंद्रीय एजेंसियों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन और पुलिस पर दबाव बनाकर एक पक्ष के लिए काम कराया जा रहा है।

ममता बनर्जी ने कहा कि उन्होंने कभी पुलिस को किसी पार्टी के पक्ष में काम करते नहीं देखा था, लेकिन अब सभी एकजुट होकर भाजपा के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों के तबादले का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य के कई अधिकारियों को हटाकर बाहरी लोगों को लाया गया है।

सभा में उन्होंने मतदाताओं से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस हर ओर नजर रखेगी और किसी भी तरह की गड़बड़ी पर निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर किसी के पास 50 कैमरे हैं तो जनता के पास उससे अधिक नजरें हैं।

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि यदि जनता उनकी अगुवाई में सरकार चाहती है तो उम्मीदवार का नाम भूल जाए, क्योंकि 294 सीटों पर वह स्वयं उम्मीदवार हैं। उन्होंने भाजपा नेतृत्व पर निशाना साधते हुए कहा कि बाहरी नेता राज्य के मतदाता नहीं हैं, फिर भी पूरे राज्य पर दावा कर रहे हैं।

ममता ने आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव के समय प्रवासी श्रमिकों पर दबाव बनाकर समर्थन मांग रही है। उन्होंने कहा कि संकट के समय राज्य सरकार ही मजदूरों के साथ खड़ी रहती है और मृतकों के शव तक वापस लाने का काम करती है।

नंदीग्राम की घटनाओं का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि संघर्ष के समय वह स्वयं जोखिम उठाकर वहां पहुंची थीं। उन्होंने कहा कि जनता सब कुछ याद रखती है और चुनाव में जवाब देगी।

विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि हल्दिया में 50 हजार करोड़ रुपये से अधिक निवेश हुआ है और एक लाख 20 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिला है। उन्होंने औद्योगिक पार्क, पाइपलाइन परियोजना, बंदरगाह विकास और अस्पताल विस्तार का भी जिक्र किया। साथ ही कहा कि दीघा में भी बड़ा अस्पताल बनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद वह सबसे पहले लालगढ़ जाएंगी, क्योंकि वहां की सभा में वह नहीं पहुंच सकीं। ममता ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में फिर तृणमूल कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।

मंगलवार को ममता बनर्जी की चार सभाएं निर्धारित थीं। हल्दिया के बाद उनका कार्यक्रम बैरकपुर, जगद्दल और कोलकाता के जोड़ासांको में था।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ममता बनर्जी का भाजपा पर तीखा निशाना, पुलिस को धमकाते हुए कहा
ममता बनर्जी ने कहा कि उन्होंने कभी पुलिस को किसी पार्टी के पक्ष में काम करते नहीं देखा था, लेकिन अब सभी एकजुट होकर भाजपा के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने अधिकारि





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News